फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ट्रेन की चपेट में आकर मादा हाथी की मौत, हाथियों के झुंड को फायरिंग कर हटाया

Tue, 26 Jun 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
elephant died
विज्ञापन

सोमवार देर रात को हरिद्वार-देहरादून रेल ट्रैक पर ट्रेन से टकराकर एक मादा हाथी की मौत हो गई। इसके बाद वहां हाथियों का झुंड जमा हो गया। जिन्हें वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग कर हटाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना रायवाला जंक्शन के पास राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई है। 17 हाथियों का झुंड रात करीब 12 बजे रेलवे लाइन क्रास कर रहा था। जहां अचानक काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और एक मादा हाथी उसकी चपेट में आ गई। हाथी की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हाथी की मौत के बाद एक और बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पटरी की क्लिपिंग टूटी होने के बाद भी मुसाफिरों की जान से खिलवाड़ करते हुए ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी सुबह पांच बजे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वहां रेलवे का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। सूत्रों की मानें तो उस दौरान गश्त कर रहे कर्मचारियों ने ट्रेन को रोकने के लिए चालक को संकेत दिए, लेकिन ट्रेन नहीं रोकी गई। वहीं इसकी गति तक को धीमा नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन चालक के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें