सीएम त्रिवेंद्र ने बताया कि प्रदेश में जलीय जीवों की संख्या में भी बढोतरी हुई है। 22 से 24 फरवरी 2020 तक जलीय जीवों की गणना की गई थी। इसमें पाया गया कि प्रदेश में 451 मगरमच्छ, 77 घड़ियाल और 194 ऊदबिलाव हैं। बताया गया कि वर्ष 2020 से 2022 तक राज्य में स्नो-लैपर्ड की जनसंख्या का आंकलन भी किया जाएगा।
बैठक में उन्होंने बताया कि कार्बेट टइगर रिजर्व और राजाजी टाईगर रिजर्व में बाघों और जंगली हाथियों की धारण क्षमता का अध्ययन भारतीय वन्यजीव संस्थान से कराने के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। इसी प्रकार गैण्डे के रिइन्ट्रोडक्शन के लिए साइट सूटेबिलिटी रिपोर्ट मिल गई है।