इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। टस्कर को देख पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और चालक से जिप्सी चलाने के लिए कहा।
चालक ने जिप्सी की स्पीड बढ़ाकर पर्यटकों की जान बचाई। हालांकि टस्कर काफी दूर तक पर्यटकों की जिप्सी के पीछे गया। जब जिप्सी काफी दूर चली गई तो उसने सड़क पर खड़ी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया।
काफी देर बाद टस्कर जंगल की ओर गया, इसके बाद युवक अपनी बाइक लेकर चला गया। हालांकि टस्कर की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।