रिंगौड़ा से लेकर मोहान तक इन दिनों हाथियों का खौफ है। इन हाथियों से जान-माल की सुरक्षा के लिए रामनगर वन प्रभाग ने कई जगह पर बोर्ड लगवा दिए हैं, जिनमें रेंजर, वन दरोगा, कार्यालय प्रभारी समेत कई वनाधिकारियों के फोन नंबर भी अंकित किए गए हैं।
बोर्ड में लिखा गया है कि यह क्षेत्र हाथियों का कॉरिडोर है, जहां जंगली हाथियों का निर्बाध आवागमन रहता है। ऐसे में यदि सड़क पर हाथी दिखाई दें तो उनसे उचित दूरी बनाए रखें। वाहन से बाहर न निकलें। वाहनों की छतों पर खाद्य सामग्री न रखें। एसडीओ केएन भारती ने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ही यह बोर्ड लगाए गए हैं।
मोबाइल नंबर रेंजर का 8006481749, कार्यालय प्रभारी 7906984861, वन दरोगा 9568365971 या 7409981964
मोहान बैरियर का किया निरीक्षण
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ केएन भारती, कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने शनिवार को मोहान बैरियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरियर प्रभारी वनरक्षक राजेंद्र सिंह सहित उनके सहयोगियों को वाहनों में चेकिंग के निर्देश दिए गए। यह भी पूछा गया कि पहाड़ से गांजा ला रहा कैंटर आमडंडा तक कैसे पहुंच गया। एसडीओ ने कहा कि यदि फिर से लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।