फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आठ को दून में जुटेंगे देशभर के बिजली कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रीय बैठक
विज्ञापन


-महिला दिवस पर महिला अभियंताओं की भी होगी बैठक में भागीदारी

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। देशभर के बिजली कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी आठ मार्च को देहरादून में जुटेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के आह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी बिल, निजीकरण सहित कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दूबे करेंगे। फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल रत्नाकर राव भी शामिल होंगे। बैठक में देश के सभी प्रांतों की इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थिति रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

-इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल-2025 एवं ऊर्जा के उत्पादन, पारेषण, वितरण क्षेत्र में निजीकरण पर

-उत्तर प्रदेश राज्य में दो डिस्कॉम के निजीकरण पर

-पंजाब व उत्तराखंड में ऊर्जा क्षेत्र की परिसंपत्तियों को निजी हाथ में सौंपने पर

-उत्तर प्रदेश व पंजाब में ऊर्जा क्षेत्र के कार्मिकों पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर

-पुरानी पेंशन दिए जाने के संबंध में

-

महिला पदाधिकारियों का होगा अभिनंदन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसोसिएशन, फेडरेशन की महिला पदाधिकारियों को स्वागत कर अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चे के समस्त घटक संगठनों, एसोसिएशनों के अध्यक्ष, महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें