फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं से प्रतिभूति राशि की वसूली किश्तों में करेगा UPCL, 15 तक बढ़ी समय सीमा

Thu, 11 May 2023 10:46 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उपभोक्ताओं ने एक साथ कई-कई हजार की रकम जमा कराने से हाथ खड़े कर दिए। नतीजतन, यूपीसीएल ने इस राशि को 12 माह की किश्तों में वसूली के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की है। इस याचिका पर आयोग ने अभी निर्णय लेने से पहले आपत्ति, सुझाव, प्रतिवेदन देन की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
वसूली - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं से एडिशनल सिक्योरिटी डिपॉजिट (अतिरिक्त प्रतिभूति धनराशि) की वसूली किश्तों में की जाएगी। यूपीसीएल की इस याचिका पर नियामक आयोग ने जो सुझाव व आपत्तियां मांगी थी, उसकी तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। पहले आयोग ने इस पर 30 अप्रैल तक सुझाव व आपत्तियां मांगी थीं।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (विद्युत आपूर्ति संहिता, नए संयोजनों को जारी करना तथा संबंधित मामले) विनियम 2020, 4.2 के तहत यूपीसीएल को ये अधिकार दिया गया है कि वह जो उधार उपभोक्ताओं को दे रहा है, उसके सापेक्ष सिक्योरिटी डिपॉजिट रखे। यूपीसीएल ने लेकिन कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस वजह से सिक्योरिटी राशि का अंतर बढ़ता चला गया।

विज्ञापन


अब यूपीसीएल ने बिलों में इसे भेजना शुरू किया तो उपभोक्ताओं ने एक साथ कई-कई हजार की रकम जमा कराने से हाथ खड़े कर दिए। नतीजतन, यूपीसीएल ने इस राशि को 12 माह की किश्तों में वसूली के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर की है। इस याचिका पर आयोग ने अभी निर्णय लेने से पहले आपत्ति, सुझाव, प्रतिवेदन देन की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी है। यह आपत्तियां आयोग को डाक, ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से दी जा सकती हैं। इसके बाद आयोग इस पर निर्णय लेगा।

458 करोड़ की वसूली एडिशनल सिक्योरिटी से

यूपीसीएल ने अपनी याचिका में बताया है कि सूबे में कुल 25 लाख 87 हजार 506 बिजली उपभोक्ताओं के 1087 करोड़ 76 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा हैं। नियमानुसार इन उपभोक्ताओं से 458 करोड़ 37 लाख रुपये बतौर एडिशनल सिक्योरिटी वसूलने की जरूरत है। यूपीसीएल के मुताबिक, ऑडिट कमेटी की बैठक में इस वसूली का सुझाव दिया गया था। इसी बैठक में तय किया गया था कि 12 माह की किश्तों के लिए नियामक आयोग से अनुमति ली जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आशारोड़ी में बनी मस्जिद को भेजा नोटिस, मांगे साक्ष्य

इस तरह होती है अतिरिक्त प्रतिभूति राशि तयअगर आपने तीन किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया है तो उसकी सिक्योरिटी 1200 रुपये जमा है। यानी हर दो माह में जो बिल आता है, आप उस सिक्योरिटी राशि के सापेक्ष 1200 रुपये तक की बिजली उपभोग कर सकते हैं। इसमें यूपीसीएल दस प्रतिशत की छूट देता है, तो यह बिजली 1320 रुपये तक की हो सकती है। अगर सालभर में आने वाले बिलों में औसत राशि 1200 के बजाए 1800 रुपये आती है तो आपको 600 रुपये बतौर एडिशनल सिक्योरिटी जमा करानी होगी। सीधे तौर पर यूपीसीएल दो माह के लिए आपको जो बिजली देता है, उसकी सिक्योरिटी राशि हर साल बढ़ने वाले टैरिफ और उपभोक्ता की बिजली खपत के आधार पर बढ़ाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

किन उपभोक्ताओं से कितना वसूला जाएगा एडिशनल सिक्योरिटी डिपॉजिट

श्रेणी-कुल कनेक्शन-अब तक जमा सिक्योरिटी राशि-एडिशनल सिक्योरिटी राशि

घरेलू-22,49,521-171.45-225.73

अघरेलू-2,54,634-156-41.98

गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी-7405-17.69-61.07

प्राइवेट ट्यूबवेल-40,756-3.28-21.49

एलटी-एचटी उद्योग-14,196-654.70-102.83

मिक्स लोड-83-13.38-2.74

रेलवे ट्रैक्शन-02-1.96-00

ईवी चार्जिंग स्टेशन-05-0.04-00

टेंपरेरी सप्लाई-20,527-68.06-00

नोट : (राशि करोड़ रुपये में)

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें