फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आशारोड़ी में बनी मस्जिद को भेजा नोटिस, मांगे साक्ष्य

Thu, 11 May 2023 10:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व का है। इसमें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत कोई भी निर्माण नहीं कराया जा सकता। इस इलाके में मस्जिद का निर्माण वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। इसमें मस्जिद निर्माण को वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए कमेटी से जमीन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर निर्माण को मौके से हटा दिया जाएगा।

राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी की ओर से आशारोड़ी में बनी मस्जिद को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यह इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व का है। इसमें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत कोई भी निर्माण नहीं कराया जा सकता। यह राजाजी टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र घोषित है। इस इलाके में मस्जिद का निर्माण वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन है।

कमेटी से कहा गया है कि नोटिस प्राप्त होने के 10 दिन के अंदर निर्माण से संबंधित अभिलेखों को रेंज कार्यालय रामगढ़ में प्रस्तुत करें, अन्यथा धार्मिक संरचना को हटा दिया जाएगा। इसके लिए टाइगर रिजर्व क्षेत्र किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगा। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत कुमार ने बताया कि रिजर्व क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने की अनुमति नहीं है, इसीलिए नोटिस देकर साक्ष्य मांगे गए हैं। साक्ष्य नहीं दिए गए तो निर्माण हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद, मासूम की मौत के बाद एक और डरावना सच आया सामने

यह मस्जिद 100 साल पुरानी है। तब यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नहीं आता था। रिजर्व प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब दिया जाएगा। - नईम अहमद, अध्यक्ष, मुस्लिम सेवा संघ
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें