फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धोईरा में पकड़ी बिजली चोरी, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी कोतवाली क्षेत्र के धोईरा गांव में बिजली चोरी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। धोईरा निवासी बलवीर सिंह, भवान सिंह, सुरत सिंह, दयाराम, सुरजी देवी, प्रेम सिंह और भगवान सिंह पर बिजली चोरी का आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि 17 अक्तूबर को अवर अभियंता विजयपाल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, सहायक अभियंता (मापक) योगेश प्रजापति, सहायक अभियंता (राजस्व) मनोज कंडवाल और सहायक अभियंता (विकासनगर) अरशद अली के नेतृत्व में लाइन स्टाफ के साथ धोईरा में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई घरों के परिसर में बिजली चोरी पाई गई। चेकिंग में चोरी की गई बिजली की मात्रा और केबल का मूल्य भी आंका गया। बलवीर सिंह के परिसर में 27 वाट, भवान सिंह के यहां 3.5 किलोवाट, सुरत सिंह के यहां नौ वाट, दयाराम के यहां 4.36 वाट, सुरजी देवी के यहां 47 वाट, प्रेम सिंह के यहां 49 वाट और भगवान सिंह के यहां 80 वाट का लोड पाया गया। चोरी में प्रयोग की गई केबल की कीमत 80 रुपये से 600 रुपये के बीच आंकी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें