कालसी। जौनसार बावर जनजाति खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति खत फरटाड की ओर से आयोजित दशहरा पर्यटन मेले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला। कैबिनेट मंत्री खजान दास और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विकास कार्यों का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र में खेलकूद और लोक संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को ऐसी प्रतियोगिताएं आगे आने का अवसर देती हैं। समिति ने मंत्री से पिपाया खेल मैदान में टीन शेड, मंच और अतिथि गृह बनवाने की मांग की। मंत्री ने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए खेल मैदान की बाड़बंदी कराने का आश्वासन दिया। जूनियर कबड्डी में कयलू क्लब धनपौ ने बहलाड क्लब जौनसार बाबर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में खाडी ने लक्सयार को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। संवाद