फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, नियामक आयोग ने सब स्टेशन बनाने को दी मंजूरी

Wed, 26 Mar 2025 12:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नियामक आयोग के केदारनाथ धाम में सब स्टेशन बनाने को मंजूरी दिए के बाद धाम में बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। 
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में आने वाले समय में बिजली आपूर्ति का तंत्र मजबूत हो जाएगा। यूपीसीएल को धाम क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। यूपीसीएल ने पिछले साल केदारनाथ धाम में 24 घंटे आपूर्ति के तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नए सब स्टेशन का एप्रूवल नियामक आयोग से मांगा था।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा ने यूपीसीएल की याचिका पर सुनवाई करने के बाद केदारनाथ धाम क्षेत्र में 118.93 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: चारधाम में भीड़ प्रबंधन की रणनीति...शुरूआती एक महीने में नहीं होंगे VIP दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सब स्टेशन बनने के बाद एक तो यहां आपूर्ति का तंत्र सुधर जाएगा। दूसरा अभी तक जो लंबी लाइन से आपूर्ति हो रही थी, वह समस्या भी दूर हो जाएगी। लंबी लाइन होने की वजह से कहीं भी फॉल्ट आने की सबसे ज्यादा समस्या होती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें