उत्तराखंड में मंगलवार को दो चार घंटे तक की कटौती की गई।
चार घंटे की कटौती
प्रदेश के उधमसिंह नगर और हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे की कटौती की गई, जबकि छोटे शहरों में और पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग दो घंटे की कटौती की गई।
प्रदेश में 3.20 करोड़ यूनिट बिजली की मांग है, लेकिन उसके मुकाबले 3.0 करोड़ यूनिट बिजली की ही उपलब्धता हो पा रही है।
लगभग 20 लाख यूनिट बिजली की कमी महसूस हो रही है। उम्मीद है कि बुधवार से कालागढ़ पावर हाउस से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था।
ऐसे में बिजली की उपलब्धता और बढ़ जाएगी, जिसके बाद कटौती भी कम होने की उम्मीद है।