ये छूट जारी रहेंगी
सोलर वाटर हीटर में 75 रुपये प्रति 50 लीटर की छूट।
समय से डिजिटल भुगतान पर 1.5 प्रतिशत, अन्य माध्यम से बिल जमा करने पर एक प्रतिशत छूट।
किसकी बिजली दरों में कितनी बढ़ोतरी
| उपभोक्ता श्रेणी |
2023 की दरें |
2024 की दरें |
बढ़ोतरी (पैसे) |
| घरेलू |
5.33 |
5.82 |
0.49 |
| अघरेलू |
7.74 |
8.43 |
0.69 |
| गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी |
7.70 |
8.36 |
0.66 |
| प्राइवेट ट्यूबवेल |
2.37 |
2.64 |
0.27 |
| एलटी इंडस्ट्री |
7.20 |
7.84 |
0.64 |
| एचटी इंडस्ट्री |
7.26 |
7.90 |
0.64 |
| मिक्स लोड |
6.95 |
7.47 |
0.52 |
| रेलवे |
6.89 |
7.43 |
0.54 |
| ईवी चार्जिंग स्टेशन |
6.25 |
7.00 |
0.75 |
किस श्रेणी के कितने उपभोक्ता होंगे प्रभावित
बीपीएल श्रेणी के 4,30,201 प्रभावित नहीं होंगे। इसके अलावा घरेलू श्रेणी के 19,64,440, व्यावसायिक के 2,89,867, एलटी इंडस्ट्री के 14,071, एचटी इंडस्ट्री के 2,402, प्राइवेट ट्यूबवेल के 42,718 आदि मिलाकर करीब 27,50,872 बिजली उपभोक्ता हैं।
बीपीएल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
प्रदेश के बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए नियामक आयोग ने पिछले साल पांच साल बाद बढ़ोतरी की थी। चार लाख से अधिक बीपीएल उपभोक्ताओं के टैरिफ या फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: आवासीय बस्ती के बीच से बछड़े को उठा ले गया गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दहशत में लोग
यूपीसीएल ने मांगे 2,675 करोड़, आयोग ने दिए 692 करोड़
यूपीसीएल ने सालभर में कुल 12,562.27 करोड़ राजस्व आवश्यकता के सापेक्ष 9,887.17 राजस्व प्राप्ति के तहत 2,675.10 करोड़ रुपये की मांग नियामक आयोग से की थी। नियामक आयोग को इस राशि की वसूली के लिए 27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया था। आयोग ने गैर टैरिफ आय को इसमें जोड़ते हुए राजस्व आवश्यकता घटाकर 10,167.51 करोड़ कर दी। वहीं, राजस्व प्राप्ति वर्तमान दरों के हिसाब से 9,997.69 करोड़ रुपये मानी। इसके बाद बचे हुए 692.34 करोड़ की वसूली के लिए नियामक आयोग ने टैरिफ दरों में 6.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।