फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली, उपभोक्ताओं से दोगुना कनेक्शन चार्ज वसूलने की तैयारी

Tue, 27 Nov 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल ) एक बार फिर बिजली की दरें बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। यूपीसीएल मुख्यालय में आज प्रस्तावित बोर्ड बैठक में बिजली की नई दरों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक यूपीसीएल प्रबंधन ने बिजली टैरिफ की दरों में औसतन 15 फीसदी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


जिसे बोर्ड में पारित कर अंतिम मंजूरी के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग के बाद भेजा जाएगा। इतना ही नहीं राज्य विद्युत नियामक आयोेग यूपीसीएल बोर्ड बैठक मेें पारित प्रस्तावों पर जन सुनवाई के बाद ही बिजली की दरोें के बढ़ोत्तरी के संबंध में कोई निर्णय लेगा।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि बोर्ड बैठक मेें बिजली की दरों को बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। बिजली की दरें कितनी बढ़ायी जाय, इसका निर्णय बोर्ड बैठक में ही लिया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी यूपीसीएल प्रबंधन ने बोर्ड बैठक में बिजली की दराें को बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया था लेकिन राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सुनवाई के बाद दरों में नाममात्र की बढ़ोत्तरी की थी और नियामक आयोग के अंतिम निर्णय से यूपीसीएल प्रबंधन को करारा झटका भी लगा था। विद्युत नियामक आयोग बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी कर यूपीसीएल को कितनी राहत देता है यह देखने वाली बात होगी। 
 

बिजली कनेक्शन का दोगुना कनेक्शन चार्ज वसूलने की तैयारी

उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नए विनियम को लेकर जो प्रस्ताव तैयार किया है यदि जन सुनवाई के बाद उस पर मुहर लग जाती है तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने के लिए औसतन दोगुना चार्ज देना होगा। इसके अलावा कनेक्शन देने में देरी करने पर यूपीसीएल को जुर्माना अदा करने के साथ ही उपभोक्ताओं को भी प्रतिपूर्ति का भुगतान करना होगा। नियामक आयोग को बिजली इलेक्ट्रिक सप्लाई कोड (ईएससी) में संशोधन करने के साथ ही नए कनेक्शन के लिए विनियम का प्रस्ताव तैयार किया है जिस पर आयोग कार्यालय में मंगलवार से जन सुनवाई की जा रही है। जन सुनवाई के बाद तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

नियामक आयोग के सचिव नीरज सती व निदेशक (तकनीकी) प्रभात किशोर डिमरी ने बताया कि घरेलू कनेक्शन के लिए साल 2013 और व्यावसायिक कनेक्शन के लिए 2008 में कनेक्शन की दरों को लेकर संशोधन किया गया था। अब नए बिजली कनेक्शन को लेकर कनेक्शन की दरों को संशोधित किया जाना है। जिसके लिए आयोग की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके मुताबिक कनेक्शन चार्ज की दरों को औसतन दोगुना किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

इसके अलावा विद्युत नियामक आयोग की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके मुताबिक अब उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में कनेक्शन नहीं देने पर यूपीसीएल को जुर्माना भरने के साथ ही उपभोक्ताओं को भी प्रतिपूर्ति का भुगतान करना होगा। वर्तमान में उपभोक्ताओं को प्रतिपूर्ति का कोई प्रावधान नहीं है। इसके साथ ही विनियम को लेकर जो प्रस्ताव तैयार किया गया है कि घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन के लिए एक ही सप्लाई कोड आवंटित किया जाएगा। 

नीरज सती ने बताया कि फिलहाल नए प्रस्तावों को लागू करने से पहले मंगलवार को जन सुनवाई होगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यदि बिजली कनेक्शन को लेकर नई दरें लागू की जाती हैं तो इससे न सिर्फ यूपीसीएल की आय में इजाफा होगा, वरन प्रतिपूर्ति का भुगतान होने से उपभोक्ताओं को भी वित्तीय लाभ होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें