फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में बिजली किल्लत बरकरार, अघोषित कटौती से लोग परेशान, मांग का आंकड़ा पहुंचा 5.4 करोड़ यूनिट

Mon, 12 Jun 2023 04:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बिजली आपूर्ति में रोजाना 20 से 30 लाख यूनिट की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह से बिजली कटौती हो रही है। खास बात ये है कि अघोषित कटौती की वजह से गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बिजली किल्लत बरकरार है। रविवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर दो से चार घंटे कटौती हुई तो सोमवार को भी कटौती के आसार हैं। बिजली की मांग करीब 5.4 करोड़ यूनिट तक आंकी गई है। बाजार से महंगी बिजली खरीदने में यूपीसीएल के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


एक तो बाजार में बिजली की कमी है, दूसरी ओर दाम काफी महंगे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति में रोजाना 20 से 30 लाख यूनिट की किल्लत हो रही है। इस किल्लत की वजह से बिजली कटौती हो रही है। खास बात ये है कि अघोषित कटौती की वजह से गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों के अलावा रविवार को भी कई कस्बों में कटौती की गई।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला में 15 जून को महापंचायत का एलान, असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- तुरंत लगाई जाए रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नेश इंडस्ट्री तक भी कटौती की आंच पहुंच चुकी है। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि इस सप्ताह मौसम की मेहरबानी से कुछ राहत मिल सकती है। वह बाजार से लगातार बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें