ऐसे बढ़ेगा जेब पर लोड
वर्तमान विद्युत दरों के हिसाब से देखें तो एक किलोवाट के कनेक्शन पर 75 रुपये प्रतिमाह फिक्स चार्ज देय होता है। एक से चार किलोवाट पर 85 रुपये प्रति किलोवाट की दर से फिक्स चार्ज देय है। लिहाजा, मीटर की एमआरआई के बाद जो भी लोड आएगा, उसके हिसाब से ही फिक्स चार्ज बढ़ जाएगा जो कि बिल का हिस्सा बनेगा।
प्रदेश में 27 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता
प्रदेश में 27,50,872 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें बीपीएल श्रेणी के 4,30,201, घरेलू श्रेणी के 19,64,440, व्यावसायिक के 2,89,867, एलटी इंडस्ट्री के 14,071, एचटी इंडस्ट्री के 2,402, प्राइवेट ट्यूबवेल के 42,718 शामिल हैं।
एक एसी पर दो किलोवाट का कनेक्शन जरूरी
यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य का कहना है कि अगर आपने घर पर एक एसी लगाई है तो कम से कम दो किलोवाट का कनेक्शन होना चाहिए। अगर दो एसी लगाई है तो कम से कम चार किलोवाट का कनेक्शन जरूरी है। मीटर एमआरआई में इस मानक का पालन न होने पर यूपीसीएल कार्रवाई करेगा।
ऐसे बढ़वाएं अपने मीटर का लोड
सबसे पहले यूपीसीएल की वेबसाइट https://www.upcl.org/ पर जाएं। यहां दायीं ओर लॉगिन का विकल्प आएगा। इसमें अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर फीड करें और ओटीपी से लॉगिन करें। इसके बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा। इसमें बायीं ओर माई कनेक्शन में सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करें। यहां सर्विस वाले कॉलम में अदर कस्टमर सर्विस भरें। इसके बाद सर्विस रिक्वेस्ट में लोड इनहांसमेंट का विकल्प भरें। इसके बाद संबंधित पूरी जानकारी भरकर सबमिट कर दें। आपका लोड इनहांसमेंट का आवेदन जमा हो जाएगा। इसके अलावा यूपीसीएल के मोबाइल एप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद आप सबसे नीचे दिए गए सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करें। यहां सबसे पहले अदर कस्टमर सर्विस को चुनें। इसके बाद लोड इनहांसमेंट का विकल्प चुनें। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: क्रैश बैरियर होता तो बच सकती थीं 15 जानें, 12 घंटे ड्राइविंग सहित ये गलितयां पड़ी भारी
पहली बार बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। लोड लगातार बढ़ा हुआ है, जिसकी जानकारी के लिए उपभोक्ताओं के मीटर की एमआरआई कराई जाएगी। उसी हिसाब से उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाया जाएगा। हम अपील करते हैं कि उपभोक्ता खुद अपने मीटर का कनेक्शन का लोड बढ़वा लें। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल