सभी 20 परियोजनाओं से उत्पादन
वर्तमान समय में यूजेवीएनएल की सभी 20 जल विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं। वैसे तो करीब 3.4 करोड़ यूनिट की क्षमता है लेकिन गर्मियों में इसके सापेक्ष दो करोड़ यूनिट तक उत्पादन एक नया रिकॉर्ड है। यूजेवीएनएल प्रबंधन का कहना है कि आमतौर पर इन दिनों पानी की कमी होने की वजह से परियोजनाओं से उत्पादन प्रभावित होता है लेकिन इस साल अच्छा रिस्पांस आ रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़ी चुनौती...लगातार कोशिश के बावजूद प्रदेश के नहीं मिल रही 25 या 10 साल के लिए बिजली
गर्मी में ग्लेशियर पिघलने की वजह से नदियों में अच्छा पानी आ रहा है। इसके चलते हमारे सभी 20 पावर हाउस चल रहे हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि अधिकाधिक उत्पादन हो और राज्य की ऊर्जा जरूरतें पूरी हों। -डॉ. संदीप सिंघल, एमडी, यूजेवीएनएल