बिजली मांग का आंकड़ा 5 करोड़ यूनिट तक का है पहुंच सकता
इस साल अप्रैल माह की औसत मांग 4 करोड़ यूनिट आ रही है, जिसमें अब तक 18 अप्रैल को सर्वाधिक 4.52 करोड़ यूनिट मांग रिकॉर्ड हुई है। वर्तमान में राज्य में बिजली की मांग 4.3 करोड़ यूनिट के इर्द-गिर्द चल रही है। माना जा रहा है कि मई माह में बिजली मांग का आंकड़ा 5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकता है।
जून माह में ज्यादा किल्लत के आसार
मई माह के लिए तो यूपीसीएल ने बिजली का इंतजाम कर लिया है, लेकिन मई के आखिर या जून के पहले सप्ताह से किल्लत बढ़ सकती है। जून माह में केंद्र के गैर आवंटित कोटे से मिलने वाली बिजली कम हो जाएगी तो अन्य जगहों की बिजली भी कम होगी। लिहाजा, यूपीसीएल फिलहाल जून माह की तैयारी में जुटा हुआ है।
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: समिति का कार्यकाल फिर बढ़ाने की तैयारी, मिले सवा लाख से अधिक सुझावों में कई बेहद दिलचस्प
मई माह के लिए हमने तैयारी की हुई है। जून में बिजली उपलब्धता की कोशिश की जा रही है। लगातार दूसरे साल बिजली की मांग का ट्रेंड बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल