फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच दो दिन के भीतर बिजली की मांग में उछाल, फिलहाल कटौती नहीं

Thu, 10 Apr 2025 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में दो दिन में बिजली की मांग 4.2 से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। मांग के सापेक्ष राज्य की 1.6 करोड़, केंद्रीय पूल की दो करोड़ यूनिट मिलाकर 3.7 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन
electricity - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच दो दिन के भीतर बिजली की मांग में उछाल दर्ज किया गया है। करीब 30 लाख यूनिट मांग बढ़ गई है। यह मांग अभी और बढ़ने की संभावना है। यूपीसीएल से जारी जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बिजली की मांग बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: टिकट बुकिंग फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें कैसे बना रहे यात्रियों को शिकार
विज्ञापन


दो दिन पहले तक यह मांग 4.3 करोड़ यूनिट के करीब थी। मांग के सापेक्ष राज्य की 1.6 करोड़, केंद्रीय पूल की दो करोड़ यूनिट मिलाकर 3.7 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। यूपीसीएल बाकी बिजली बाजार से खरीद रहा है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि प्रदेश में फिलहाल कहीं भी घोषित कटौती नहीं की जा रही है। गर्मियां बढ़ने के साथ बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें