फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में लगातार तीसरे दिन भी हादसा, डंपर ने युवक को राैंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में लगातार तीसरे दिन भी हादसा हो गया। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। दुर्घटना में कालसी निवासी युवक की मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक डंपर के नीचे फंस गई। इस कारण करीब एक घंटे तक दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को सड़क से हटाया। उसके बाद राजमार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। बुधवार को सुबह 11:59 पर पुलिस को रसूलपुर में मिड वे रेस्टोरेंट के पास एक डंपर और बाइक की टक्कर की सूचना मिली। बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंंचे। पुलिस ने घायल बाइक सवार को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि डंपर तेज गति से आ रहा था। वहीं, एक गली से बाइक सवार निकल रहा था। सड़क पर दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक डंपर के आगे फंस गई। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक की पहचान कालसी के देऊ गांव निवासी प्रदीप चौहान (28) पुत्र खजान सिंह के रूप में हुई है। बताया कि प्रदीप कालसी से किसी काम के लिए बाइक से विकासनगर की ओर आया था। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक प्रदीप चौहान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी चार बहनें भी हैं। प्रदीप स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ओर तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें