फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विधायकों के घर की बिजली काटी, नहीं जमा था बिल

Tue, 29 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
मीटर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने पर विधायक भीमलाल आर्य (घनसाली) और महावीर रांगड़ (धनोल्टी) के घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। ऊर्जा निगम ने जिला चिकित्सालय का कनेक्शन भी काट दिया, लेकिन अस्पताल की ओर से छह में से एक लाख रुपये तत्काल जमा करने पर एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। ऊर्जा निगम ने सभी बकायेदारों से वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बिलों का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन


बकाएदारों पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत निगम ने सोमवार को बिल भुगतान नहीं करने पर जिले के दो विधायकों के कनेक्शन काट दिए। निगम ने विधायक भीमलाल आर्य के चमियाला स्थित आवास का 87 हजार रुपये बकाया का बिल भेजा है, जबकि धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ के थत्यूड़ स्थित आवास के 77 हजार के दो बकाया बिल भेजे गए हैं।

भीमलाल आर्य ने दी सफाई
इनमें एक कनेक्शन विधायक के पिता जीत सिंह के नाम है। उस पर 53 हजार और विधायक रांगड़ के नाम वाले कनेक्शन पर 24 हजार का बकाया बिल है।

विधायक भीमलाल का कहना है कि निगम ने क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को बगैर रीडिंग लिए मोटे बिल भेज दिए हैं। कई बार कहने पर भी निगम ने उनमें सुधार नहीं किया है। जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन


भेजा व्यवसायिक बिलः रांगड़
वहीं, विधायक रांगड़ ने कहा कि उन्हें व्यवसायिक बिल भेजे गए हैं, जबकि उनका कोई व्यवसाय नहीं है। बिलों में सुधार के लिए ऊर्जा निगम को पत्र दिया गया था, लेकिन उसने बिलों में संशोधन नहीं किया। घरेलू बिल भेजते हैं, तो उन्हें भुगतान करने में कोई दिक्कत नहीं है। जबकि निगम के ईई शक्ति प्रसाद ने कहा कि बिलों का भुगतान नहीं करने पर ही दोनों विधायकों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें