गैस प्लांट से बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ी
राज्य में दो गैस आधारित बिजली प्लांट काशीपुर में हैं। इन दोनों ने 321 मेगावाट बिजली मिलती है। गैस महंगी होने की वजह से ये बंद पड़े हुए थे। 28 फरवरी को केंद्र की बैठक के बाद तय हुआ है कि इन प्लांटों को चलाया जा सकता है। दोनों बिजली प्लांट मालिकों ने बिडिंग में हिस्सा लिया था, जिसमें गैस की कीमत 16 डॉलर के आसपास आ रही है, जिससे राज्य को बिजली करीब 12 रुपये यूनिट मिलेगी। राज्य ने 15 डॉलर तक की सहमति दी हुई है, जिससे बिजली 10 रुपये यूनिट तक मिलेगी। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि कम कीमत पर गैस उपलब्ध होने की उम्मीद प्रबल हो रही है। जिससे गैस आधारित प्लांट चल सकेंगे। इनसे राज्य को 77 लाख यूनिट मिलने लगेगी।
लघु और मध्यम अवधि निविदा से बिजली
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश में बिजली संकट को देखते हुए वह लघु अवधि (शॉर्ट टर्म) के साथ ही मध्यम अवधि (मीडियम टर्म) की निविदा से बिजली खरीद कर रहे हैं। बताया कि इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर एनर्जी एक्सचेंज से भी बिजली खरीदी जाती है।
ये भी पढ़ें...Nainital: सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का सीएम ने किया शुभारंभ, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
होली पर रही राहत, फिर 3.9 करोड़ की डिमांडहोली के दिन यूपीसीएल को बिजली की भारी मांग से राहत रही। होली पर प्रदेशभर में कुल 2.6 करोड़ यूनिट बिजली की मांग रही, जिसके सापेक्ष यूपीसीएल के पास राज्य व केंद्रीय पूल से कुल 2.3 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध थी। हालांकि बृहस्पतिवार को बिजली की मांग बढ़कर फिर 3.9 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई।