फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही गहराता बिजली संकट: उत्तराखंड में आज कुछ क्षेत्रों में हो सकती है आधा घंटे की कटौती

Thu, 31 Mar 2022 08:54 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

यूपीसीएल ने 16 से 20 रुपये दाम होने की वजह से बिजली नहीं खरीदी। बिजली किल्लत को नियंत्रित करने के लिए यूजेवीएनएल से लगातार बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में गर्मी बढ़ने के साथ ही गहराते बिजली संकट से पार पाने के लिए यूपीसीएल लगातार प्रयास कर रहा है। बृहस्पतिवार के लिए जो बिजली बाजार से खरीदी गई है, उसमें कुछ जगहों पर 16 से 20 रुपये का मूल्य होने की वजह से नहीं खरीद पाए। इसलिए आधा घंटे से 40 मिनट की कटौती कुछ जगहों पर हो सकती है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश में कहीं भी बिजली किल्लत की वजह से कटौती नहीं की गई। वहीं, बृहस्पतिवार के लिए भी बिजली का इंतजाम कर लिया गया है। लेकिन कुछ जगहों पर कमी हो सकती है क्योंकि वहां के लिए बिजली के दाम अधिक थे। हालांकि बृहस्पतिवार को यूपीसीएल रियल टाइम मार्केट से भरपाई की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें...मिसाल: किराए पर कमरा और डोली का सहारा, दिव्यांग बहन को ऐसे बोर्ड परीक्षा दिला रहा भाई
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी माना जा रहा है कि कुछ जगहों पर 30 मिनट से 40 मिनट का पावर कट झेलना पड़ सकता है। दूसरी ओर, लगातार बढ़ती डिमांड के बीच अब यूपीसीएल प्रबंधन, यूजेवीएनएल से बातचीत कर रहा है। कोशिश की जा रही है कि धरासूं सहित कुछ पावर हाउस से बिजली उत्पादन बढ़ाया जाए, ताकि किल्लत पर कुछ काबू पाया जा सके। यूपीसीएल के एसई गौरव शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कहीं भी किल्लत की वजह से पावर कट नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें