फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लगातार दूसरे महीने सस्ता आएगा बिजली का बिल, 26 पैसे प्रति यूनिट तक घटे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 06 Sep 2024 11:26 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है। अगर निर्धारित से अधिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है।

विज्ञापन
bill - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरे महीने बिजली का बिल सस्ता आएगा। यूपीसीएल ने सितंबर माह की फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) दरें घोषित कर दी हैं। इसके तहत बिजली बिल में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी हो गई है। अक्तूबर के बिल में प्रति यूनिट यह छूट मिलेगी।

विज्ञापन


यूपीसीएल हर महीने आपूर्ति के लिए बाजार से बिजली खरीदता है। बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है। अगर निर्धारित से अधिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है।

सस्ती खरीद होने पर प्रति यूनिट उतनी ही कमी कर दी जाती है। यूपीसीएल प्रबंधन ने अगस्त माह में एफपीपीसीए दरों की घोषणा कर दी है। निगम प्रबंधन का कहना है कि अक्तूबर माह के बिजली बिल में इसी हिसाब से छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल डीएस खाती की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई।

विज्ञापन

किसका बिल कितना सस्ता होगा

उपभोक्ता श्रेणी प्रति यूनिट छूट
घरेलू  07 से 18 पैसे तक
अघरेलू   26 पैसे तक
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी 25 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल 08 पैसे
कृषि गतिविधियां 11 पैसे
एलटी इंडस्ट्री 25 पैसे
मिक्स लोड 23 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन 23 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन 22 पैसे
   

 

विज्ञापन

पिछले माह 60 पैसे तक हुई थी कम

पिछले महीने भी यूपीसीएल ने सस्ते दामों पर बाजार से बिजली खरीदी थी। उपभोक्ताओं को सितंबर माह के बिजली बिल में 15 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती बिजली मिली थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दो माह तक यूपीसीएल ने बाजार से सस्ती बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं को उसका लाभ दिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी...मिलेगा मातृत्व अवकाश, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें