फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उद्योगों में इस महीने औसतन 56 मिनट की बिजली कटौती, उत्पादन प्रभावित होने से बढ़ी मुश्किल

Mon, 16 Jan 2023 12:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दो दिन से उद्योगों में कोई बिजली कटौती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों में केवल नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच ही कटौती की गई है। कहा कि केंद्र सरकार से सात राज्यों की बिजली मिलने के बाद यह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बिजली संकट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगों में भारी बिजली कटौती को यूपीसीएल प्रबंधन ने नकारते हुए कहा, इस महीने औसत 56 मिनट की कटौती पंतनगर और हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में हुई है। रविवार को यूपीसीएल ने इसकी रिपोर्ट जारी की। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया, उद्योगों में निश्चित तौर पर बिजली की कमी होने पर कटौती हुई है, लेकिन इस माह इसका औसत 56 मिनट का ही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, पिछले दो दिन से उद्योगों में कोई बिजली कटौती नहीं की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योगों में केवल नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच ही कटौती की गई है। कहा कि केंद्र सरकार से सात राज्यों की बिजली मिलने के बाद यह बंद कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...Joshimath: जमीन की भीतरी परत खोलेगी जोशीमठ के भू-गर्म में छुपे राज, जियोफिजिकल और जियोटेक्निकल सर्वेक्षण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने प्रदेश में भट्ठियों में औसतन छह घंटे, उद्योगों में औसतन 56 मिनट, अन्य में 32 मिनट की ही कटौती की गई है। बता दें कि उद्योगों के संगठनों ने शनिवार को प्रदेश में बिजली कटौती की बात करते हुए कहा था कि इससे 30 प्रतिशत औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें