12 किलोवाट क्षमता का जनरेटर लगाने में लगानी होती है रिपोर्ट
यदि कोई व्यक्ति घर, संस्थान, आश्रम या फिर साइट पर 12 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता का जनरेटर (डीजी सेट) लगाता है तो उसे विद्युत सुरक्षा विभाग के इंजीनियर से रिपोर्ट लगवानी पड़ती है। कई बार लोग विद्युत सुरक्षा इंजीनियर की रिपोर्ट लगाना उचित नहीं समझते। वहीं, विद्युत सुरक्षा विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के कारण एनओसी की रिपोर्ट न लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। न ही इन्हें जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें...चमोली हादसा: शवों के ऊपर से ही लगाई कूद, आंख खुली तो अस्पताल में था, घायल ने बताई रूह कंपाने वाले दिन की कहानी
75 किलोवाट से कम क्षमता (एलटी लाइन) वाले बिजली कनेक्शन लेने के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग के इंजीनियर की रिपोर्ट नहीं लगवाई जाती है। 75 किलोवाट से अधिक (एचटी लाइन) कनेक्शनों पर विद्युत सुरक्षा विभाग के इंजीनियर की रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है। - शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम ऋषिकेश
सुरक्षा की दृष्टि से ऊर्जा निगम को 75 किलोवाट से कम के बिजली कनेक्शनों में विद्युत सुरक्षा विभाग के इंजीनियर से रिपोर्ट लगवानी चाहिए। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से यह आवश्यक है। जब संबंधित प्लांट की एनओसी दी जाए, तभी कनेक्शन देना चाहिए। - गिरीश पांडेय, निदेशक, विद्युत सुरक्षा निदेशालय हल्द्वानी