फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड और पलटन बाजार में अंडर ग्राउंड होंगे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्मार्ट सिटी बनाने के तहत शहर की सड़कों के ऊपर से बिजली के तारों का जंजाल हटाने की योजना है। पहले चरण में पलटन बाजार और परेड ग्राउंड के बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने और डक्ट बनने के बाद इसका काम शुरू होगा। इससे यहां बिजली के नंगे तारों से खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अनुसार शहर में सभी बिजली और टेलीफोन की लाइनें अंडर ग्राउंड होंगी। सभी तरह के केबल सर्विस डक्ट के जरिये इधर से उधर होंगे। इससे खराबी आने की संभावना कम होगी और शहर भी सुंदर दिखेगा। पलटन बाजार और परेड ग्राउंड में सड़क के नीचे सर्विस डक्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। यह एक तरह की सुरंग है, जिसमें बिजली, पानी, सीवर, टेलीफोन, इंटरनेट की लाइनें होंगी। ऐसा होने से किसी भी लाइन के खराब होने, नई लाइन बिछाने के लिए बार-बार सड़क को खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बिजली के तारों की नालों से रहेगी दूरी
सर्विस डक्ट के अंदर से गुजरने वाले बिजली के तार नालों से तीन फीट की दूरी पर होंगे। यह भी पूरी तरह से कवर होगा। अधिकारियों के मुताबिक सड़क किनारे बिजली पोल होने के कारण भी जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, ट्रांसफार्मर भी कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन

---
स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार और परेड ग्राउंड में बिजली के तारों को सर्विस डक्ट बनने के बाद अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके अलावा प्रोजेक्ट में शामिल राजपुर रोड, चकराता रोड आदि क्षेत्र में भी इसकी व्यवस्था बनाने की योजना है।
विज्ञापन

-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें