देहरादून। जिले में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, जिले में तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है।
शनिवार शाम तक जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 16675 हो चुकी थी। इनमें से कुल 14851 व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 1115 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में शनिवार को जांच के लिए कुल 1445 सैंपल भेजे गए। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव और रोकथाम के लिए जनपद अंतर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में शनिवार को 206 आईसीयू बेड खाली थे। वहीं, एम्स ऋषिकेश, हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर में कोरोना संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हुई है।