फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में जल्द होगा पंचायतों के 32 हजार खाली पदों का चुनाव, आपदा के कारण आयोग कर रहा इंतजार

Thu, 28 Aug 2025 10:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में पंचायतों के 32 हजार खाली पदों का चुनाव जल्द होगा। आपदा के कारण राज्य निर्वाचन आयोग इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बुधवार को प्रधानों का शपथ ग्रहण तो हो गया लेकिन जहां 32,0000 पद खाली हैं, वहां नहीं हो पाया। अब राज्य निर्वाचन आयोग इन रिक्त पदों पर चुनाव कराएगा। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश में पंचायतों के काफी पद रिक्त रह गए।

विज्ञापन


इनमें प्रधान के 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो, ग्रातम पंचायत सदस्य के करीब 32,000 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को दोबारा चुनाव कराना होगा। आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। सभी जिलों से रिक्त पदों की सूचना भी प्राप्त हो गई है।

ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2025 : आपदा का असर...अब केवल केदारनाथ-बदरीनाथ पर टिकी चारधाम यात्रा, लेकिन भूस्खलन बड़ी चुनौती

प्रदेश के कई जिलों में आपदा के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग भी हालात सही होने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही परिस्थितियां थोड़ी ठीक होंगी तो आयोग इस चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। ताकि सभी पद भरे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें