रुड़की के इब्राहिमपुर में दूल्हा मतदान करने के बाद घोड़ी पर चढ़ा। ऐसा करके उसने सबके सामने एक बेहतर उदाहरण पेश किया।
रुड़की के ही लंडोरा स्थित जौरासी गांव में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान लगभग 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ।
इसके साथ ही देहरादून के लाडपुर क्षेत्र स्थित बूथ पर ईवीएम मशीन में दिक्कत आने से मतदाता परेशान हुए। मशीन में वोट देने के लिए बटन दबाने पर बीप की आवाज नहीं आ रही थी, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।
110 साल की महिला ने किया मतदान
किच्छा में 110 साल की महिला ने मतदान किया। धूप चढ़ने के साथ पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कुछ कमी दिखाई दी।
बागेश्वर में एक पीठासीन अधिकारी की मौत होने की खबर है। मृतक अधिकारी उत्तरकाशी के रहने वाले थे।
कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त हुई। इसके साथ ही देहरादून के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल वसंत विहार में पुलिस और वोटरों के बीच भी भिड़त होने की खबर है।
रुड़की के रामनगर पोलिंग बूथ पर बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान प्रशासन कांग्रेस के झंडे लगाने दे रहा है।
मतदान को लेकर लोग खासे उत्साहित
पौड़ी और टिहरी संसदीय सीट की करीब एक दर्जन विधानसभाओं में इस समय चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है।
हालांकि क्षेत्र के लोग मतदान को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं पर इन लोगों के लिए यात्रा धर्म निभाने के साथ ही मतदान धर्म निभाने की चुनौती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने भरोसा दिलाया है कि यदि कहीं पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं सामने आई तो उपद्रवियों केसाथ सख्ती से निबटा जाएगा।
राज्य स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष होगा। इसके अलावा जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष संचालित होंगे।
ईवीएम में नोटा बटन सबसे नीचे की तरफ होगा। यदि कोई मतदाता किसी प्रत्याशी को वोट नहीं देना चाहता तो नोटा बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे। नोटा बटन दबाने से पड़ने वाले वोटों की गिनती अलग से की जाएगी।