दुल्हन को मांग टीका भेंट करने पर टिहरी के विधायक को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में विधायक को 48 घंटे में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विधायक धन सिंह नेगी ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 12 मार्च को चंबा ब्लॉक के तुंगोली गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर दुल्हन को मांग टीका भेंट किया था।
आचार संहिता लागू होने के बाद स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करने का यह मामला सोशल मीडिया में भी आया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र जुवांठा ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए विधायक नेगी को नोटिस जारी किया है।