दून यूनिवर्सिटी में छात्र परिषद के चुनाव नौ सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले सात सितंबर को स्कूल सोसाइटी के चुनाव आयोजित कराए जाएंगे, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं हिस्सा लेेंगे।
बता देें कि दून यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ नहीं बल्कि छात्र परिषद के चुनाव होते हैं। ये चुनाव दो चरणों में होते हैं। पहले चरण में यूनिवर्सिटी के आठ स्कूलों में 28 सोसाइटी प्रतिनिधियों के लिए चुनाव सात सितंबर को होंगे। इन प्रतिनिधियों के बीच से दूसरे चरण में छात्र परिषद का चयन किया जाएगा। छात्र परिषद का चुनाव नौ सितंबर को आयोजित होगा। इससे छात्र परिषद अध्यक्ष से लेकर पूरी कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।
30 को जारी होगी अधिसूचना
दून यूनिवर्सिटी के चुनाव की अधिसूचना 30 अगस्त को जारी की जाएगी। साथ ही सितंबर के पहले सप्ताह में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। छात्र परिषद चुनाव में इस बार 700 से ज्यादा छात्रों के शामिल होने का अनुमान है।