फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की नजर में रहेगा स्ट्रांग रूम

Wed, 14 May 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर परिसर में बने मतगणना स्थल पर सुरक्षा चाक-चौबंद हैं।
विज्ञापन


बेरिकेडिंग को किया ऊंचा
मतगणना टेबलों के पास बेरिकेडिंग को ऊंचा कर दिया गया है जिससे किसी एजेंट का हाथ टेबल तक न पहुंच पाए। स्ट्रांग रूम में बंद ईवीएम पैरा मिलिट्री फोर्स के घेरे में है।

इसके बावजूद भाजपा ने स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए अपने छह प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा के अलावा और किसी दल ने अपने प्रतिनिधियों को यहां नहीं भेजा है।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम के चारों तरफ सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। इनकी मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से हो रही है। स्ट्रांग रूम की तरफ आने वाला हर परिंदा कैमरे में कैद हो रहा है।

भाजपा ने छह प्रतिनिधियों राहुल रावत, आशीष रावत, अभिषेक, मनीष, शुभम सिमल्टी और मुकेश बिष्ट की ड्यूटी लगाई है। ये तीन शिफ्टों में कंट्रोल रूम में रहकर सीसी टीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी भी तीन शिफ्टों में कर रहे काम
कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी भी तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। मतगणना स्थल पर बेरिकेडिंग इस तरह की जा रही है कि कोई व्यक्ति गणना टेबल पर न आ सके।

टेबल के बगल में राजनीतिक दलों के एजेंट रहेंगे। वहां बेरिकेडिंग ऊंची कर दी गई है। साथ ही अधिकारियों के बैठने के लिए चैंबर बना दिए गए हैं।

मतगणना स्थल प्रभारी सीडीओ आलोक पांडेय और सहायक रिटर्निंग अफसर एन.एस. डांगी प्रतिदिन दो बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे हैं।

सीडीओ पांडेय ने बताया कि मतगणना के सारे इंतजाम हो गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देखने के लिए कंट्रोल रूम में रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें