जन मुद्दों से कटी है कांग्रेस
विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आज भी जन सामान्य की समस्याओं के बजाए केवल भावनात्मक मुद्दों की राजनीति कर रही है। अंकिता भंडारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस चार चुनाव लड़ चुकी है और चारों में भाजपा की जीत हुई है, जो यह दर्शाता है कि जनता विकास के साथ है।
चैंपियन परिवार को नसीहत
हाल में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास पर हुई मुलाकात को लेकर भट्ट ने स्पष्ट किया कि वह एक शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन इस दौरान उन्होंने अनुशासन और भाषा की गरिमा बनाए रखने का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मनमानी करना राजाओं के स्वभाव का हिस्सा होता है लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में सावधानी बरतने और पार्टी के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जेल का रंग, जेल की होली, कैदियों ने वैज्ञानिकों से सीखा था हर्बल रंग बनाना, नाच-गाने के साथ जश्न
नेता न होते तो प्रचारक होते
एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि अगर वे राजनेता न होते तो वे निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्ण प्रचारक के रूप में काम कर रहे होते।