कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता उम्र के आखिरी पड़ाव में भी राजनीति से दूर नहीं हो पा रहे हैं।
पुरानी गलतियों को हसरत
कोई उन्हें अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाना चाहता है तो कोई उनके नाम के सहारे राजनीतिक सीढ़ी चढ़ना चाहता है। जबकि उनकी हसरत पुरानी गलतियों को सुधारने की है।
बताते हैं उन्होंने अपने पार्टी नेताओं से अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा नाम लिया है जिससे वह लंबे समय से पीछा छुड़ाते आए हैं। उन्हें लगता है कि इस तरह उनका नाम गुमनाम नहीं होगा।