फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में विधायक जोशी को नोटिस, पैसे बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 17 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मसूरी विधायक गणेश जोशी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। बीते बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मसूरी विधायक महिलाओं को पैसे देते दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन


छठ पर्व पर महिलाओं को पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने पर विपक्षियों ने इसकी कड़ी निंदा की थी। कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट से इसकी शिकायत की।

इस पर राज्य चुनाव आयुक्त ने जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को जांच के आदेश दिए। इसके बाद शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी अजय सिंह ने मसूरी विधायक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि मामला वार्ड-6 दून विहार का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें