फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarahand News: राज्य के छह राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

Mon, 07 Jul 2025 02:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य के छह राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है, जिसके तहत 15 दिन में दलों को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में बीते छह साल से निष्क्रिय छह पंजीकृत राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है और जिनके कार्यालयों का कोई भौतिक पता भी नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


दलों को इस नोटिस का जवाब 21 जुलाई शाम पांच बजे तक कर दिया है। आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में वर्तमान में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर यू पी पी) में बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में उत्तराखंड के छह ऐसे दलों की पहचान की गई है।

इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस पूरे अभ्यास में राजनैतिक व्यवस्था का शुद्धिकरण एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भारी बारिश से चमोली में जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों की हुई छुट्टी...केदारनाथ यात्रा रोकी गई

इन दलों को दिया गया नोटिस 
1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी -  12/17 चक्खुवाला, देहरादून
2. हमारी जनमन्च पार्टी - 1/12 न्यू चक्खुवाला, देहरादून
3. मैदानी क्रान्ति दल - मस्जिद वाली गली, माजरा, देहरादून
4. प्रजा मण्डल पार्टी - बर्थवाल निवास, शीतला माता मन्दिर मार्ग, लोवर भक्तियाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल
5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी - 62 सिविल लाईन, रुड़की हरिद्वार
6. राष्ट्रीय जन सहाय दल - 112-न्यू कनॉट प्लेस, देहरादून

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें