फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2024 Voting: उत्तराखंड में कल खुले रहेंगे अस्पताल-मेडिकल कॉलेज, स्कूलों और उद्योगों में रहेगी छुट्टी

Thu, 18 Apr 2024 06:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मतदान को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, अशासकीय विद्यालयों, दुकानों और उद्योगों में छुट्टी रहेगी। सभी बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
मतदान की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रदेश के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की रोटेशन में ड्यूटी लगेगी, जिससे वे मतदान का प्रयोग कर सकें।

विज्ञापन


इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किए है। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों व आम लोगों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कालेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य सचिव ने सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि इस तरह की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डाक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों, अस्पतालों और जिला अस्पतालों को खुला रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


Election:  बैरक में कांग्रेस के जनरल-कर्नल...राहुल, खरगे का उत्तराखंड में होता रहा इंतजार, सेना पर दारोमदार

मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और आम लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए समय दिया जाएगा। सभी कर्मचारी मतदान करें, इसके लिए चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक या नियंत्रक अधिकारी की ओर से कर्मियों के मतदान को लेकर रोटेशन तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

सरकारी, अशासकीय स्कूलों और उद्योगों में रहेगी छुट्टी

मतदान को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, अशासकीय विद्यालयों, दुकानों और उद्योगों में छुट्टी रहेगी। सभी बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। शासन और शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि उत्तराखंड में लोकसभा के सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 19 अप्रैल शुक्रवार को मतदान तिथि घोषित की गई है, जिसे देखते हुए सभी संस्थान, उद्योग, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध निकायों, कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगरों, मजदूरों, दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं, शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी सरकारी, अशासकीय विद्यालयों, कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षा निदेशालय, रामनगर बोर्ड, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय गढ़वाल व कुमाऊं, सभी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें