फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों की नहीं हुई सीएम से बात

Fri, 01 Nov 2013 12:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मियों की मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से बात नहीं हो पाई। पूरे दिन कर्मचारियों ने ऊर्जा भवन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार और ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगम प्रबंधकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

बारिश में भी ध्ारना जारी
सुबह तेज आंधी, उसके बाद हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद विद्युत संविदा कर्मी मौके पर जमे रहे। मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। ठंड बढ़ने के बावजूद संविदा कर्मचारी बृहस्पतिवार रात खुले आसमान के नीचे जमे हुए थे।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम प्रबंधन और पुलिस की ओर से उन्हें टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इसको लेकर बीच में संविदा कर्मियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालांकि संविदा कर्मी टेंट लगा पाने में सफल नहीं रहे।

सुंदर कांड का पाठ किया
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शाम ऊर्जा भवन कार्यालय के बाहर सुंदर कांड का पाठ किया। इस दौरान काफी संख्या में संविदा विद्युत कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें