फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, कुछ महीने पहले ही हुई थी पत्नी की मौत

Sat, 02 Dec 2023 01:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पाए थे। कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी।

विज्ञापन


बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। तब से वह परेशान चले रहे थे। इसके साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि उन्होंने किसी से कर्ज लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पहुंचे देहरादून, एफआरआई में बोले- भारत सौभाग्यशाली देश...पवित्र पुस्तक संविधान
विज्ञापन


कर्जदाता ने जब तकादा किया तो उन्होंने चेक दे दिया। लेकिन, खाते में पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार इसी बात से उनके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर आते दिख रहे थे। यह बात भी इसी बात को सिद्ध कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। एसओ ने बताया कि अन्य कारणों की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें