फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: स्थाई डीजीपी के लिए शासन ने सात अधिकारियों के नाम का पैनल यूपीएससी भेजा, इन्हें मिल सकती है कमान

Sat, 02 Dec 2023 01:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सरकार की ओर से डीजीपी तय करने के लिए 29 नवंबर को पैनल बनाकर संघ लोक सेवा आयोग के पास भेजा था। हालांकि सरकार ने पैनल भेजने के बाद कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती कर दी है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार 30 नवंबर को पुलिस विभाग की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी के चुनाव के लिए शासन ने यूपीएससी को पैनल भेज दिया है। इस पैनल में मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी के साथ-साथ अन्य सात एडीजी का नाम भी शामिल हैं। ये सब एडीजी नए नियमानुसार 25 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस पैनल को पूर्व डीजीपी के सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले ही भेजा गया था।

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी अशोक कुमार 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पहले सरकार की ओर से डीजीपी तय करने के लिए 29 नवंबर को पैनल बनाकर संघ लोक सेवा आयोग के पास भेजा था। हालांकि सरकार ने पैनल भेजने के बाद कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती कर दी है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार 30 नवंबर को पुलिस विभाग की कमान संभाल चुके हैं।

जिन सात अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजा गया है, उनमें 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार सहित 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ, 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद सबसे वरिष्ठ हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पहुंचे देहरादून, एफआरआई में बोले- भारत सौभाग्यशाली देश...पवित्र पुस्तक संविधान
विज्ञापन


इसके अलावा एडीजी अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, संजय गुंज्याल और एपी अंशुमान के नाम भी पैनल में शामिल किए गए हैं। अब यूपीएससी इसमें से टाप तीन नाम तय करते हुए, पैनल वापस राज्य सरकार को भेजेगी। जिसमें से सरकार किसी एक का नाम पूर्णकालिक डीजीपी के लिए तय कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग से जल्द ही पैनल वापस आने की उम्मीद है।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें