फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग सेंक रहा था बुजुर्ग, कुछ देर बाद चली गई जान

Sun, 17 Dec 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बाजपुर ऊधमसिंहनगर में चीनी मिल गन्ना यार्ड परिसर स्थित खोखे में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। वृद्ध की मौत ठंड से होने के कारण बताई गई है।
विज्ञापन


कालोनी वासियों ने शुक्रवार को देर शाम खोखे के बाहर वृद्ध को आग सेंकते हुए देखा था।  मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार सुबह खोखे में वृद्ध का शव दिखने पर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रख दिया है। उसके पास से एक कटोरा मिलने से पुलिस वृद्ध के भिखारी होने का अनुमान लगा रही है।
विज्ञापन


शरीर में ऐंठन होने से संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। उधर बृहस्पतिवार को शीतलहर चलने के बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से अलावा जलाने की व्यवस्था नहीं करने से नागरिकों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें