हरिद्वार सिडकुल में सलेमपुर चौक के पास निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करने के दौरान दो मजदूर लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
रविवार को निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत के ऊपर से गुजर रही थी 11000 वोल्ट की लाइन। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
एसओ सिडकुल दीपक कठैत ने बताया कि मजदूर सोनू कुमार पुत्र बलवीर सिंह उम्र 34 वर्ष और विक्की पुत्र कर्ण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ब्रहमपुरी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं।