कई वेब सीरीज लांच करने के साथ एकता कपूर डिजिटल क्षेत्र में हलचल मचा रही हैं। कई शहरों में उनकी आगामी वेब सीरीज ‘अपहरण’ की धमाकेदार लांचिंग हो चुकी है। उनकी नई वेब सीरीज की शूटिंग हरिद्वार में होने के साथ यह शहर उनके लिये खास बन गया है। हरिद्वार की खूबसूरती ने एकता का ध्यान आकर्षित किया है। एकता यहां अपने पिता अभिनेता जितेंद्र कपूर के साथ महाआरती करेंगी। वह 11 दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी। वह यहां अपनी वेब सीरीज की सही शुरुआत के लिये आशीर्वाद लेने पहुंच रही हैं। ‘अपहरण’ वेब सीरीज के सारे कलाकार माही गिल, अरुणोदय सिंह, वरुण वडोला और निधि सिंह भी आरती के दौरान उनके साथ शामिल होने वाले हैं।