फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के आठ शराब ठेकेदारों ने गोदाम संचालक के लाखों रुपये हड़पे, रायपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 20 May 2025 02:38 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सालों तक शराब खरीदने के बाद भी रकम नहीं चुकाने पर आठ शराब ठेकेदारों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा  दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
पंजाब पर बढ़ रहा कर्ज - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी शराब के गोदाम संचालक के प्रदेश के आठ शराब ठेकेदारों ने लाखों रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने सालों तक शराब खरीदी, लेकिन बहुत सा भुगतान रोक लिया। बार-बार कहने पर भी उनका धन नहीं दिया। गोदाम संचालक की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने सभी ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में शिकायत वारुणी इंटरप्राइजेज प्रगति विहार, धर्मपुर के संचालक अशोक कुमार गुप्ता ने की है। गुप्ता राज्य में विदेशी मदिरा और बीयर के अधिकृत विक्रेता हैं। उनका गोदाम मियांवाला, रायपुर में है। गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रुद्रप्रयाग के तुनेरा के गांव श्रीकोट के रहने वाले जीतराम ने उनसे तीन अक्तूबर 2020 से शराब खरीदना शुरू किया।

विज्ञापन


मामले में जांच
25 मार्च 2021 तक उन्होंने 18.75 लाख रुपये की शराब खरीदी। इसमें से कुल 17.95 लाख रुपये ही दिए। बाकी रुपये अब तक नहीं दिए। इसी तरह उत्तरकाशी के नाकुरी बरसाली के रहने वाले कुलदीप सिंह ने 6.45 लाख रुपये के माल के पैसे नहीं चुकाए।

पौड़ी गढ़वाल के मुकेश रावत ने 1.54 लाख रुपये, पौड़ी के सर्किट हाउस के रहने वाले विनोद सिंह ने 27 हजार रुपये, अल्मोड़ा के राजेंद्र सिंह नेगी ने 73 हजार रुपये, चंपावत के मुकेश चंद पांडेय ने 1.76 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रक्षा मंत्री से मिले मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष; ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की कही बात

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बहादराबाद के श्यामलाल यादव ने 1.40 रुपये का भुगतान नहीं किया। जबकि, पौड़ी के मनोज रावत और कर्ण सिंह पर कुल 1.40 लाख रुपये न देने का आरोप है। एसओ रायपुर ने बताया कि सभी ठेकेदारों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें