फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर जश्न मनाने जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, आठ घायल, दो लापता

Sun, 01 Jan 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/मसूरी

सार

  • खाई में गिरी कार, आठ युवक घायल, दो लापता 
  • लंबीधार हाथीपांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ हादसा 
  •  न्यू ईयर का जश्न मनाने मसूरी जा रहे थे सहसपुर के युवक 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू ईयर का जश्न मनाने मसूरी जा रहे सहसपुर के युवकों की इंडोवर कार लंबीधार हाथीपांव के पास खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची मसूरी और देहरादून के गढ़ी कैंट थाने की पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आठ युवकों को तलाश कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दो युवक अभी लापता है। कार के खाई में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस के अनुसार शनिवार रात सहसपुर के गांव महमूदपुर के प्रधान नफीस, रहमान, सोनू समेत करीब दस युवक इंडोवर कार में सवार होकर नये साल का जश्न मनाने मसूरी जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी कार लंबीधार हाथीपांव के पास कार खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन

लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

रेस्क्यू - फोटो : demo pic
लापता युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारीराहगीरों की सूचना पर मसूरी कोतवाल बीडी जुयाल और गढ़ी कैंट कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर रहमान और सोनू समेत आठ युवकों को मसूरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात एसपी सिटी अजय सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली।

घटना की सूचना पाकर देर रात युवकों के परिजन भी मसूरी पहुंच गए।  उन्होंने बताया कि आठ युवकों को बचा लिया गया है। जबकि दो युवक अभी लापता है। उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। कार के खाई में गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें