फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में 24 घंटे में वनाग्नि की आठ घटनाएं, जंगल की आग में अब तक दो लोगों की हो चुकी मौत

Sun, 16 Apr 2023 06:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में जंगल की आग में अब तक दो लोगों के मारे जाने और एक व्यक्ति के झुलस कर घायल होने की घटना दर्ज की गई है। इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 155 घटनाओं में 221 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि सात लाख 14 हजार 870 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
जंगल की आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शनिवार को आठ स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को गढ़वाल में दो और कुमाऊं क्षेत्र में छह स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं।

विज्ञापन


इनमें करीब 8.2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि 16 हजार 399 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। प्रदेश में जंगल की आग में अब तक दो लोगों के मारे जाने और एक व्यक्ति के झुलस कर घायल होने की घटना दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023:  यात्रा के मोर्चे पर तैयारियों की होगी परख, 18 और 20 को टेबिल टॉप और मॉक ड्रिल

इस वनाग्निकाल में अब तक कुल 155 घटनाओं में 221 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि सात लाख 14 हजार 870 रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के बाद वनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें