ब्रिटेन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के उक्त पर्वतारोहियों का 12 सदस्यीय (जनसंपर्क अधिकारी को छोड़कर) दल 13 मई को मुनस्यारी से नंदादेवी ईस्ट के लिए रवाना हुआ था। दल को मुनस्यारी के एसडीएम आरसी गौतम ने रवाना किया था। दल के टीम लीडर ब्रिटेन के प्रसिद्ध पर्वतारोही मार्टिन मोरिन थे। दल के जनसंपर्क अधिकारी इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के चेतन पांडे थे।
विदेशी पर्वतारोही दो टोलियों में पर्वतारोहण के लिए गए थे। इनमें से 5 सदस्यीय एक टोली वापस मुनस्यारी के नैनसिंह टॉप पहुंच गई है। 8 सदस्यीय दल वापस नहीं लौटा है। इनकी खोज के लिए एसडीएम मुनस्यारी को राजस्व पुलिस और रेगूलर पुलिस को मौके के लिए रवाना करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को बोग्ड्यार से आईटीबीपी का दल पर्वतारोहियों की खोज के लिए रवाना होगा।
-डॉ. विजय कुमार जोगदंडे जिलाधिकारी पिथौरागढ़