रसूलपुर गांव में पकड़े गए सांप को दिखाते वन कर्मी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
रसूलपुर स्थित एक घर में आठ फुट लंबा रेट स्नैक मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में कामयाब हो सकी।
रसूलपुर गांव में अजय का मकान है। शनिवार सुबह घर में मौजूद लोगों ने एक आठ फीट लंबे सांप को घर के अंदर तेजी से यहां-वहां घुमते हुए देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम सांप को पकड़ने में कामयाब हो सकी। जिसे बाद में रेस्क्यू कर चांदपुर के जंगलों में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी एके सिद्दकी ने बताया कि ज्यादातय ये सांप चूहों का शिकार करते हैं। ऐसे में कई बार ये आबादी क्षेत्र के पास तक आ जाते हैं। ये सांप जामन प्रजाति के होते हैं। जिन्हें फिलहाल दुर्लभ श्रेणी में रखा गया है। टीम में वन दरोगा आनंद रमोला, आदिल मिर्जा शामिल रहे।