फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में स्क्रब का एक डेंगू के आठ मरीज भरती

Fri, 27 Sep 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल और नर्सिंगहोमों में डेंगू के आठ और स्क्रब टाइफस का एक मरीज भरती है।
विज्ञापन


डेंगू और स्क्रब टाइफस के लक्षणों वाले एक दर्जन रोगी शहर के अस्पतालों में आए हैं। डेंगू के लक्षणों वाले चार रोगियों के ठीक होने के बाद डेंगू एंटीजन की पुष्टि हुई है।

डेंगू वार्ड में चार रोगी भरती
दून अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार रोगी भरती हैं। सारे रोगी हरिद्वार से आए हैं। इनमें एक बच्चा भी है। मंगलौर हरिद्वार के रहने वाले नौशाद की बेटी शाहीन को गंभीर हालत में भरती किया गया।
विज्ञापन


टिहरी के रहने वाले मकानूलाल की बेटी मोनिका (10) को स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। डेंगू के चार रोगियों का इलाज सीएमआई अस्पताल में चल रहा है।

निमोनिया के आठ रोगी भरती
मुख्य चिकित्साधिकारी डा गुरपाल सिंह ने बताया कि दून और दूसरे अस्पतालों में अधिकांश रोगी हरिद्वार के हैं। दून के

बालरोग वार्ड में निमोनिया के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इस वक्त यहां निमोनिया के आठ रोगी भरती हैं। डा जेपी देवशाली के अंडर में डेंगू के लक्षणों वाले चार रोगी भरती थे।
विज्ञापन


ये सभी ठीक होकर चले गए। जांच में इन रोगियों में डेंगू एंटीजन पॉजीटिव पाया गया। डा देवशाली ने बताया कि लक्षणों के आधार पर इलाज कर दिया जाता है। रोगी ठीक हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें