फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in uttarakhand: देहरादून की आठ कालोनियां हुईं पाबंदियों से आजाद

Wed, 10 Jun 2020 09:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून जिले की आठ कालोनियां बुधवार को कोरोना नियमों की पाबंदियों से आजाद हो गई। डीएम डॉ. आशीष श्रीवासतव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह आठ कालोनियां 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुकी हैं। इस दौरान यहां कोई अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने  नहीं आया है। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी की सिफारिश पर इन्हें कन्टेंमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

विज्ञापन


यह कालोनियां हुईं आजाद
गुरू रोड पटेलनगर, ए-टाईप बैराज कालोनी, ओम सार्थक सेवला कला, ईडब्लूएस ब्लाक, एमडीडीए कालोनी-आईएसबीटी, प्रेम बत्ता गली संतोवाली घाटी वार्ड संख्या 43, नेगी तिराहा रेसकोर्स एवं डांडीपुर मौहल्ला।

पटेलनगर में चमनपुरी को किया गया पाबंद
डीएम ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति सामने आने के बाद बुधवार को पटेलनगर क्षेत्र में चमनपुरी को पाबंद कर दिया। फिलहाल यहां निगरानी रखी जाएगी और यहां रहने वाला कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं जा पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें